ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के बिटिया की शादी में पहुँचे दिग्गज वर वधू को दिया आशीर्वाद !

बिल्थरारोड। सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के संयोजन में दयालबाग लखनऊ में बुधवार की रात्रि  आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में राजनैतिक दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल, पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम आदि शामिल हैं। इस दौरान विविध रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनोहरी कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर तालियां बटोरी। ब्लॉक प्रमुख सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *