ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र चौकियामोड़ के समीप मंगलवार के अपराहन लगभग 1 बजे 23 वर्षीय बाइक युवक सवार के ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ईसार पीथापट्टी निवासी पवन राजभर 23 वर्ष पुत्र रामायण राजभर बेल्थरारोड नगर के वार्ड नम्बर 5 में अपने रिस्तेदार के यहाँ बाइक से आया था। वहाँ से सोनाडीह मेला घूमने के बाद अपने घर जा रहा था । अभी चौकियामोड़ उभांव मार्ग पर पहुँचा था कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर- ट्राली के चपेट में आ गया। और गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगो द्वारा सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुँचकर युवक के ज़हव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवन अपने दो भाइयों में छोटा था। जो वेल्डिंग का काम करता था।


