प्रेमिका के ससुराल पहुँचे प्रेमी को पकड़कर ससुराल पक्ष के लोगो ने कराई प्रेमी से मन्दिर में शादी

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र ग्राम सभा जमुआव मे सोमवार की रात्रि प्रेमिका के ससुराल पहुँचे प्रेमी को घर वालो ने पकड़कर मंगलवार की सुबह चौकियामोड़ स्थित एक मन्दिर में दोनों की लड़की के ससुराल वालों ने ही लड़की के परिजनों को इसकी सूचना देते हुए शादी करा दिया। जिसके बाद उभांव पुलिस भी पहुँच गयी। इस शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी मुलायम पुत्र मुन्ना प्रसाद की शादी दो वर्ष पहले सिकन्दरपुर थाना अन्तर्गत डोमनपुरा निवासी सुरेश पुत्री किरण से हुई थी। गांव के एक लड़के राकेश से उसका प्रेम सम्बंध था। शादी होने के बाद भी राकेश अपनी प्रेमिका के ससुराल भी आया जाया करता था। किरण का पति मुलायम दिल्ली में रहता है। इसी बीच सोमवार की रात्रि में राकेश अपने प्रेमिका के घर जमुआव पहुँच गया। रात्रि में कुछ आहट होने पर घर के लोगो ने बहु किरण के कमरे में राकेश को पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी उसके पति को दी । उसके पति मुलायम ने पत्नी के प्रेमी से शादी कराने के लिए परिजनों से कह दिया।परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से प्रेमिका किरण की शादी उसके प्रेमी राकेश के साथ करा दिया। शादी के बाद वह अपने साथ लेकर चला गया। इस शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *