ट्रेन की रफ्तार ने धरमचंद को चादर समेत खींच लिया मौत !

बिल्थरारोड। रेलवे स्टेशन के मधुबन ढाला रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को सुबह कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से धर्मचंद भारती (40) पुत्र लालधारी निवासी रामपुर बस्ती निघियांव जिला मऊ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि धर्मचंद भारती साइकिल से मधुबन ढाला रेल क्रॉसिंग के पास पहुंचा। उसने साइकिल खड़ी कर दी और रेलवे ट्रैक के पास खड़ा हो गया। वह चादर ओढ़ा हुआ था। इतने में कृषक एक्सप्रेस के आने के हवा के झोंके से धर्मचंद का चादर खुल गया और वह चादर समेत ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजन मौके पर पहुंच गए।
