उभांव पुलिस को मूर्ति व पम्प चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने सफलता मिली

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने पिछले वर्ष हुए मूर्ति चोरी व पम्प चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर सम्बंधित धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया है।उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव खामपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र राजबहादुर ने पानी का मोटर चोरी के सम्बंध में उभांव पुलिस को तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष के अनुसार शनिवार को ग्रामीणों ने चोरी के दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए चोरों की पहचान सन्नी कुमार पुत्र संजय व जितेंद्र पुत्र श्यामदेव निवासी जमुआंव खामपुर के रुप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से वादी राकेश कुमार निवासी जमुआंव खामपुर के यहां से चोरी की गई मोटर भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष इसी थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुददीनपुर स्थित मंदिर से मूर्तियों की चोरी हुई थी। जिसमें पुलिस ने मूर्तियों को तो बरामद कर लिया था परन्तु मूर्ति चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने तेलमा जमालुद्दीनपुर स्थित मंदिर से मूर्तियों की चोरी करने की बात स्वीकार की है।
