पशुहारी- गोविंदपुर मार्ग पर हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लावारिस हालत में पाये जाने से लोगो मे अनहोनी होने की घटना की आशंका

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव से पश्चिम पशुहारी-गोविंदपुर दुगौली संपर्क मार्ग पर सखइल ताल में रविवार की सुबह हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लावारिस हालत में पाये जाने से लोगो मे  अनहोनी होने की आशंका का दहशत व्याप्त है। रविवार की सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क से नीचे एक मोटरसाइकिल देखी देखते-देखते भीड़ इकट्ठा हो गई, किसी ने ग्राम प्रधान पशुहारी को सूचना दी, ग्राम प्रधान प्रभाशंकर राजभर ने वहां पहुंचकर थाना उभांव को सूचित किया। लावारिस मोटरसाइकिल के आगे पीछे से नंबर प्लेट उखाड़ दिया गया है जबकि टूलबॉक्स को भी तोड़कर सारे कागजात सहित टूल किट निकाल लिया गया है। सीट सहित पैनल टूटा हुआ है।पशुहारी ग्राम प्रधान की सूचना पर उभांव थाने से पशुहारी चौकीदार को फोन कर मोटरसाइकिल को अपने संरक्षण में रखने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल चौकीदार द्वारा मोटरसाइकिल को अपने घर लाकर रख दिया गया है।ग्रामीणों में लावारिस मोटरसाइकिल से किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने के बाद लावारिस हालत में फेंकने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल लावारिस मोटरसाइकिल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *