बिल्थरारोड / ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हुआ बेल्ट प्रमोशन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बेल्ट प्रमोशन हुवा जिसमे बेल्थरा रोड के न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में हुए कार्यक्रम में उनको प्रमाणपत्र दिए गए।

न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी के ताइक्वांडो कोच उदित राज ने पिछले टेस्ट में पास खिलाड़ियों को बेल्ट पहनाईं। इनमें प्रिंस कुमार गोंड, चैतन्य सेंगर, मोहम्मद हम्द शमीम, आदित्य पटेल, मानवी और नंदिनी को बेल्ट पहनाकर तथा बेल्ट प्रमोट सर्टिफिकेट दिया गया। विद्यालय प्रांगण में सालों से मार्शल आर्ट (ताइक्वांडो) की ट्रेनिंग विद्यालय ग्राउंड में चल रही है। इसमें बच्चों ताइक्वांडो के साथ ही सेल्फ डिफेंस, बॉडी फिटनेस, मोटापा कम करने व लम्बाई बढ़ाने आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं आगामी होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए बच्चों को कड़ा अभ्यास करने को कहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूनम मैम, ज़ीशान अहमद, आनंद श्रीवास्तव, बबलू कुमार, सतेंद्र मौर्या, संध्या सिंह, अमर सिंह समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *