बलिया पुलिस की बड़ी सफलता : उभांव पुलिस ने छिनैती करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, नकदी बरामद !


बलिया, 3 सितम्बर।
जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने छिनैती/झपट्टामारी की घटना में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 3150 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

📌 घटना का विवरण
बीते 3 जुलाई 2025 को वादिनी ने थाना उभांव पर तहरीर दी थी कि बैंक से 5000 रुपये निकालकर घर लौटते समय बाइक सवार बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गया। इस संबंध में थाना उभांव पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

आज (3 सितम्बर) को चौकी प्रभारी सीयर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमर यादव उर्फ अमन पुत्र चन्द्रभान यादव निवासी गढमलपुर तेन्दुही, थाना पकड़ी को मधुबन ढाला स्टेशन क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

📍 बरामदगी

  • नकद ₹3150/-

📍 संबंधित अभियोग

  • मु0अ0सं0 209/2025, धारा 304(2), 317(2) BNS, थाना उभांव

📍 अपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 02/2028 धारा 3(1)(द) एससी/एसटी एक्ट, 147, 323, 504, 506 भादवि थाना पकड़ी
  2. मु0अ0सं0 97/2022 धारा 3(1)(द), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट, 147, 323, 504, 506 भादवि थाना पकड़ी
  3. मु0अ0सं0 159/2024 धारा 115(2), 351(3), 352 BNS थाना पकड़ी

📍 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर यादव, प्रभारी चौकी सीयर
  • का0 अंकित पाण्डेय
  • का0 अजीत गुप्ता

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बलिया भेज दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *