लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल कीड़ीहरापुर के प्रांगण में शुक्रवार को आनन्द बाल मेले का आयोजन

बिल्थरारोड।क्षेत्र के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल कीड़ीहरापुर के प्रांगण में शुक्रवार को आनन्द बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय के निर्देशक मुरलीधर यादव, प्रबंधक गिरधर यादव , प्रधानाचार्या दीपा पाल व एचओडी अखिलेश ठाकुर ने लक्ष्मी -गणेश जी का पूजा करने के उपरांत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। आनन्द बाल मेले में विद्यालय के बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों मिठाई, केक, गोलगप्पा, जलेबी, चाउमीन, बर्गर आदि का विद्यालय परिवार , अभिभावकों व बच्चों द्वारा खरीदारी कर जमकर लुत्फ उठाया गया। इस अवसर पर अतिथिगण ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मनिर्भरता व नैसर्गिक विकास होता है। मेले में मुख्य आकर्षण का केन्द्र बिन्दु झूला, टेपमोलिंग झूला, मिक्की माउस झूला, गन शूटिंग, सेल्फी प्वाइंट रहा। बाल मेले के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कपड़ा व गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मन्तोष सिंह, दिव्या, पूनम, शक्ति आनन्द, श्रीकांत यादव, उमेश पाण्डेय, प्रभाकर, अजय राहुल आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। विद्यालय के निर्देशक मुरलीधर यादव ने त्योहार के मद्देनजर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं , वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *