उभांव चोर मस्त, पुलिस पस्त !

अभयेश मिश्रा


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में चोर मस्त तो पुलिस पस्त दिख रही है।  लगातार चोरो द्वारा कही बाईक चोरी तो कही घर में चोरी और साइकिल चोरी का सिलसिला जारी है। सीएचसी सीयर में शनिवार को महिला का पर्स चोरी करने वाले चोर को पुलिस चौकी सीयर की पुलिस और उभांव पुलिस 24 घण्टे के अन्दर पकड़   लेती है किंतु एक माह और एक सप्ताह पूर्व हुआ मोटर साइकिल और साइकिल चोर को नही पकड़ पा रही है। जिससे पुलिस की सारी सुरक्षा व्यवस्था तार- तार हो गयी है।  घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा के समीप एक कोचिंग में बीते मंगलवार की शाम निशो वर्मा निवासी  एकसार पिपरौली  बड़ागांव  पढ़ने गयी थी। कोचिंग के बाहर अपना साईकिल लगाकर पढ़ने चली गया. पढ़ाई समाप्त होने के बाद जब छात्रा अपने साइकिल के पास आई तो साइकिल गायब थी। छात्रा आवाक रह गई.। इसकी सूचना अपने कोचिंग के शिक्षकों व संचालक को दी। जिसके बाद  कोचिंग में लगे सीसीटीवी में संचालक के द्वारा देखा गया। जिसमें सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात कैद हो पाई गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। किन्तु आज तक चोरों की गिरफ्तारी नही हुई है।  बताया जा रहा है कि इसके पहले भी कस्बे से  कई साइकिल चोरी हो चुकी है। लगातार चोरी होने की वजह से क्षेत्र में  दहशत व्याप्त है।पुलिस घटनाओं को छुपाने  और पर्स चोर को पकड़ने में ही अपनी बहादुरी समझ रही है  पूर्व में हुई कई बाइक चोरी , साइकिल चोरों और घरों में हो रही चोरी की घटना को लेकर क्षेत्र में पुलिस की किरकिरी हो रही 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *