बेल्थरा रोड ग्राम न्यायालय के संचालन के जांच के लिए पहुंचे एडीजे!

बेल्थरारोड / तहसील परिसर में प्रस्तावित बेल्थरारोड ग्राम न्यायालय के संचालन की जांच के लिए बलिया एडीजे शुक्रवार को बेल्थरारोड पहुंचे। एक अन्य जज के साथ एडीजे ने बेल्थरारोड तहसील के प्रथम तल पर की गई ग्राम न्यायालय के अस्थाई व्यवस्था के तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान एडीजे — ने स्वयं यहां बने ग्राम न्यायालय के कार्यालय, न्यायालय और विश्राम गृह का बारी बारी से अवलोकन किया। साथ ही यहां उपलब्ध कुर्सी, बेंच, कोर्ट की व्यवस्था के तैयारी को देखा। उन्होंने न्यायालय में प्रवेश द्वार के पास फर्श पर बने अनावश्यक ठोकर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य आवश्यक निर्देश दिए। करीब एक घंटे तक जांच के बाद एडीजे की टीम लौट गई। इस दौरान तहसीलदार पंकज शाही, चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहें।

गूगल सांकेतिक फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *