शौच कर वापस लौट रहे युवक की मोटरसाइकिल के धक्के से मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर बेल्थरा बाजार चट्टी के समीप रविवार की रात्रि लगभग साढ़े 8 बजे शौच कर लौट रहे 30 वर्षीय युवक को मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मारने पर घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। वही मोटरसाइकिल सवार दो युवक गम्भीर रूप घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक कि स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस ने मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेल्थरा बाजार निवासी रमेश 30 वर्ष पुत्र सुबास भारती सौच करके जा रहे थे इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक ने पीछे से रमेश को टक्कर मार दिया जिससे रमेश सड़क पर दूर जा गिरे। जिससे रमेश की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वही मोटरसाइकिल सवार बिट्टू राजभर 22 वर्ष निवासी करनी और प्रवीण नारायण 23 वर्ष निवासी तेलमा जमालुद्दीनपुर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। दोनों को सीएचसी सीयर पहुँचाया गया जहाँ डॉक्टर ने बिट्टू की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मसुके पर पहुँचकर रमेश के शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *