18 वर्षीय युवक का आकस्मिक निधन से परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर

बिल्थरारोड। क्षेत्र के चन्दाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की रविवार की रात्रि आकस्मिक निधन से परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार आशीष गुप्ता 18 वर्ष पुत्र सुग्रीव गुप्ता बहुत ही हँसमुख और मिलनसार लड़का था। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। टाइफाइड बुखार का उसकी दवा चलती थी। परिजनों के अनुसार रविवार की रात्रि में आशीष खाने खाने के बाद लगभग 10 बजे तक पढ़ रहा था। उसके बाद सो गया। सोमवार की सुबह उसकी माँ जगाने गयी तो आशीष कुछ नही बोला । इसके बाद उसके पिता सुग्रीव भी कमरे में पहुँच गए। और हिलाकर जगाने लगे किन्तु उसका निधन हो गया था। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से ग्रामीण भी उनके पहुँच गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *