उभांव थाना क्षेत्र के महमूद चक गांव में दहेज लोभी ससुराल जनों ने विवाहिता को छत से फेंका

बलिया: उभांव थाना  क्षेत्र के महमूद चक गांव में रविवार को दहेज लोभी ससुराल वालों द्वारा विवाहिता रंजना यादव 28 वर्ष को छत से फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत में विवाहिता को ग्रामीणों ने सीयर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गम्भीर देख  डॉक्टर ने रेफर कर दिया। वही ससुराल वाले फरार हो गए। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर मऊ जिले के मधुबन थाना के कुवरपुरवा निवासी  विवाहिता के पिता हीरालाल, भाई और अन्य लोग पहुंच गए और घटना की लिखित सूचना उभांव पुलिस को दी। इस बीच अस्पताल के पास ही विवाहिता का पति ओमप्रकाश यादव को मायके वालों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। जिससे प्राइवेट अस्पताल हरिद्वार कुंज के पास लोगों की भीड़ लग गई। जख्मी विवाहिता के पिता हीरालाल यादव ने बताया कि उनकी पुत्री रंजना की 3 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी लेकिन दहेज के लिए ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। कई बार पंचायत भी हुआ और आर्थिक मदद भी की गई लेकिन फिर 30 हजार रुपया के लिए उसके पति ने रविवार को मारपीट कर छत से धकेलकर गिरा दिया। जिससे उसकी कमर की हड्डी टूट जाने की बात बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *