फेसबुक पर एक व्यक्ति द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बिल्थरारोड । इन दिनों अभिव्यक्ति की आजादी का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बना फेसबुक अक्सर विवादों के लिए चर्चित है। फेसबुक पर नगर के वार्ड नम्बर 4 निवासी अवधेश यादव द्वारा नगर चेयरमैन पर अमर्यादित टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। मिले तहरीर के आधार पर उभांव पुलिस ने रविवार को इनके खिलाफ धारा 505 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व में नगर के वार्ड नम्बर 4 शास्त्रीनगर निवासी अवधेश यादव पुत्र स्व0 खेलाड़ी यादव द्वारा फेसबुक पर नगर चेयरमैन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर वार्ड नम्बर 12 निवासी बिल्थरारोड दीपक पुत्र सुबास प्रसाद ने उभांव थाने में दिए गए तहरीर में उल्लेख किया है कि नगर के वार्ड नम्बर 4 निवासी अवधेश यादव पुत्र स्व0 खेलाड़ी यादव द्वारा नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी किया गया है। जो एक प्रतिष्ठित व्यक्ति है और भाजपा के कर्मठ नेता है। इनके ऊपर टिप्पणी किये जाने पर उनके साथ जुड़े लोग काफी आहत है और लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने अवधेश यादव पर मुकदमा पंजीकृत कर कठोर करवाई करने का मांग किया है
