दीपावली की रात बड़ा हादसा टला! शिक्षा विभाग से जुड़े दंपती की कार हुई असंतुलित  एयरबैग ने बचाई जान !

बिल्थरारोड/दीपावली की रात जहां हर तरफ खुशियों का माहौल था, वहीं उभांव क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग में कार्यरत पति-पत्नी की कार देर रात करीब 9:30 बजे उभांव स्थित अवाएँ ढाबा के पास सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान असंतुलित हो गई।

संयोग अच्छा रहा कि गाड़ी के एयरबैग खुल जाने से दोनों की जान बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने राहत कार्य शुरू कराया और वाहन को सड़क से हटवाया।

बताया जा रहा है कि दंपती बिहार में शिक्षा विभाग में पदस्थापित हैं और मूल रूप से रसड़ा क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

संयोग और सतर्कता ने दीपावली की रात को मातम में बदलने से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *