“पहले डॉक्टरों ने कहा नहीं मिली गोली, हंगामे के बाद सिर से निकली”



बलिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने प्रधानाचार्य के चेहरे पर गोली मार दी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों की टीम ने उनके सिर में फंसी गोली को बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के वक्त इस बात को लेकर भारी हंगामा हुआ। पहले चिकित्सकीय टीम ने दावा किया कि मृतक के शरीर से कोई गोली नहीं मिली है। इस पर परिजन और मौके पर मौजूद सपा नेताओं ने आपत्ति जताई।

परिजनों ने मऊ में हुए एक्स-रे का हवाला देते हुए लगातार कहा कि गोली सिर में फंसी हुई है। बाद में सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के हस्तक्षेप पर शव का दोबारा परीक्षण कराया गया।

इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव के सिर में फंसी गोली को जबड़े से होकर बाहर निकाला। गोली सिर में ही अटकी हुई थी, जो अब बाहर निकाल ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *