प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी सीयर पर स्वस्थ्य नारी ,सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ पूर्वमंत्री छट्ठू राम फीता काटकर किया




बिल्थरारोड। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी सीयर पर बुधवार को स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ पूर्वमंत्री छट्ठू राम ने फीता काटकर किया। और भाजपा कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय नगर के सीएचसी सीयर परिसर में झाड़ू लगाकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही मरीजो को फल वितरित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1,00,000 स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। कहा कि मोदी जी का जन्मदिन पूरे देश मे मनाया जा रहा। मोदी जी के प्रधानमंत्रित्व काल मे हमारा देश आगे की ओर बढ़ रहा है और मोदी जी पूरे विश्व पटल पर छाए हुए है। सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।वही सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर के लिए व्यापक जांच सुनिश्चित करना है।अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में से एक मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए टीकाकरण प्रयासों और पोषण संबंधी लाभों का समर्थन करना है।अभियान का उद्देश्य पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सशक्त पोर्टल के माध्यम से वास्तविक समय की निगरानी पर काम करना है।इस अवसर पर सीएचसी सीयर के डॉ राजीव भारद्वाज, महिला चिकित्सक डॉ सीपी यादव, विकास वर्मा, डॉ आरडी सिंह, डॉ प्रदीप, फार्मासिस्ट अनिल सिंह, फार्मासिस्ट अरविन्द गुप्ता, आशीष कुमार वीपीएम, अमरजीत सिंह, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष विपिन सिंह, संजीत शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता सुशीला भारती, सत्येन्द्र सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश सिंह, बृजेश पाण्डेय , राहुल मद्धेशिया, आनन्द कुमार वैम, विनोद कुमार एक्सरे टेक्नीशियन,पवन, राजू आदि मौजूद रहे।
