सोनाडीह मोड़ स्थित रंजना ट्रेडर्स दुकान का चोरों ने ताला तोड़कर ड्रावर में रखे 50 हजार रुपये नगद,एक पेटी डावर चैनल, डीबीआर, सिस्टम और मॉनिटर चुरा ले गये

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र इन दिनों पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के लिए सेफ जोन बन गया है। आयेदिन बाइक व अन्य चोरी की घटनाएं घटित हो रही है। मंगलवार की रात्रि चोरों ने नगर के सोनाडीह मार्ग के समीप स्थित रंजना ट्रेडर्स सीसे व एल्युमिनियम की दुकान से दुकान का ताला तोड़कर अन्दर ड्रावर में रखे 50 हजार रुपये नगद,एक पेटी डावर चैनल, डीबीआर, सिस्टम और  मॉनिटर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये के समान चुरा ले गए। इसकी जानकारी दुकान स्वामी को बुधवार के सुबह उस समय हुआ जब वह दुकान खोलने पहुँचा तो दुकान ताला खुला देख आवाक रह गया। दुकानदार ने इस घटना की सुचना 112 नम्बर पुलिस को दिया। जानकारी के अनुसार चकिया मझौवा गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा की सोनाडीह मोड़ पर रंजना ट्रेडर्स नाम से सीसे और एल्युमिनियम दरवाजा, खिड़की की दुकान है। मंगलवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए। जब बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुँचे तो दुकान का दरवाजा खुलासा देख दंग रह गए। अन्दर गए तो ड्रावर में रखे 50 हजार रुपये नगद,एक पेटी डावर चैनल, डीबीआर, सिस्टम और  मॉनिटर सब गायब था। चोर बगल से करकट पर चढ़कर लोहे की जाली हटाकर नीचे उतर कर दुकान का मुख्य दरवाजे के ताला तोड़े थे। चोरी की घटना की तुरन्त  सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और चोरी की घटना की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *