वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत किशोर अपचारी गिरफ्तार, मऊ के सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया

बलिया
वन विभाग रेंज बेल्थरा रोड की टीम ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वांछित एक किशोर अपचारी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किए गए अपचारी की पहचान सनी देवल पुत्र सोबरन राम निवासी मुजौना थाना उभाव, जनपद बलिया के रूप में हुई है। इस पर अपराध संख्या 10/2025-26, धारा 2, 9, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी किशोर को माननीय न्यायालय बलिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे राजकीय सम्प्रेक्षण (किशोर) गृह मऊ भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शशि कुमार (क्षेत्रीय वन अधिकारी), उग्रसेन कुमार (वन दरोगा), आनन्द प्रकाश द्विवेदी (वन दरोगा) और सौरभ कांत कुशवाहा (वन रक्षक) शामिल रहे।
