बिल्थरारोड डिपो पर रोडवेज कर्मचारियों का हंगामा, डग्गामार वाहनों के खिलाफ फूटा गुस्सा प्राइवेट गाड़ियों को डिपो से दूर संचालित कराने की मांग, यात्री परेशान !


बिल्थरारोड (बलिया)।
बिल्थरारोड रोडवेज डिपो पर मंगलवार को रोडवेज चालक व परिचालकों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि डिपो गेट के पास ही निजी गाड़ियां सवारियां उठा रही हैं, जिससे रोडवेज को लगातार घाटा हो रहा है और कर्मचारियों को अपमान और गाली-गलौज का सामना करना पड़ता है।

कर्मचारियों की मांग है कि प्राइवेट गाड़ियों का संचालन रोडवेज डिपो से कम से कम एक किलोमीटर दूर किया जाए। वे तब तक डिपो से कोई भी बस आगे नहीं ले जाएंगे जब तक इस पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता।

बस संचालन पूरी तरह प्रभावित है, और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई घंटों से बसों के इंतजार में खड़े हैं, लेकिन सभी रोडवेज बसें डिपो के अंदर खड़ी हैं।

मौके पर सीयर चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव पहुंचे हैं और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को शांत कराने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों की शिकायतों को संबंधित उच्चाधिकारियों तक तत्काल पहुंचाया जाएगा और समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि सुबह 10.30 तक विरोध प्रदर्शन जारी था और बस संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *