छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक !




बलिया जनपद के बिल्थरारोड नगर में मंगलवार को  दिन  में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तीसरी मंजिल की छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बिल्थरारोड में चौधरी चरण सिंह तिराहे से पहले शास्त्री नगर में ठेले पर फुल्की-चाट लगाने वाले सुनील गुप्ता की पत्नी प्रतिभा गुप्ता (30) सुबह कपड़े सुखाने के लिए अपने मकान की तीसरी मंजिल की छत पर गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे सड़क पर आ गिरीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छत पर रेलिंग लगी हुई थी, फिर भी यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में उनके दोनों पैर और हाथ टूट गए हैं, साथ ही सिर व शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। उनकी बार-बार बेहोशी की स्थिति बनी हुई है।

डॉक्टरों और परिजनों की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, परिजन उन्हें निजी एम्बुलेंस से वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गए हैं, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *