ओवरहेड विद्युत आपूर्ति लाइन बाधित होने से ट्रेन सेवा ठप

बिल्थरारोड।वाराणसी-भटनी रेलखंड पर बुधवार सुबह एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के चलते रेल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड विद्युत आपूर्ति लाइन पर लिप्ट्स का पेड़ गिर जाने के कारण अचानक तार के टूट जाने से कई ट्रेनें बीच रास्ते में रुक गईं और सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे रह गए। स्थिति को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजल इंजन की मदद से यात्रियों को गंतब्य तक पहुँचने के लिए फंसी ट्रेनों को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू कर दिया है। भटनी से वाराणसी की तरफ जाने वाली मेमो ट्रेन के लिए विशेष डीजल इंजन भेजा गया है ताकि अन्य रेलवे स्टेशनों के अलावा बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में फसे सैकड़ो यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *