चट्टी चौराहे पर दुकानों के बढ़ने से बिगड़ रहा बिल्थरारोड का बाजार, ऑनलाइन व्यापार की नीति बनाने की मांग !

बिल्थरारोड। चट्टी चौराहे पर अस्थाई दुकानें खुल जाने की वजह से बिल्थरारोड बाजार की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। स्थानीय व्यापारी अब परेशान हैं और ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नई नीति बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि यहां के व्यापारी भी अपना सामान देशभर में बेच सकें।
व्यापारी मनोज बरनवाल का कहना है कि, “चट्टी चौराहे पर दुकानें खुल जाने से ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पहले बाजार में अच्छी भीड़ रहती थी लेकिन अब यहां का व्यापार केवल शादी-ब्याह और त्योहारों तक सिमट कर रह गया है। स्थानीय व्यापारी बहुत परेशान हैं।”
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार ऐसी नीति बनाए जिससे बिल्थरारोड के व्यापारी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट बेच सकें। इससे छोटे व्यापारियों को नया बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इसी मुद्दे पर एक अन्य व्यापारी [ विनय वर्मा] ने भी कहा कि, “आज के समय में ऑनलाइन बिक्री के बिना व्यापार आगे बढ़ ही नहीं सकता। सरकार को ट्रेनिंग, सब्सिडी और प्लेटफॉर्म मुहैया कराना चाहिए ताकि छोटे दुकानदार भी ई-कॉमर्स से जुड़ सकें।”
