33 हजार के जद में आ गया रामनाथ और !

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में छत पर कटरैन लगवाते समय लोहे की पाइप हाईटेंशन तार से टच हो जाने से एक 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी सीयर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अभी हाल ही में दुबई से अपने घर आया हुआ था।
फरसाटार निवासी रामनाथ मौर्या (45 वर्ष) पुत्र मेवा मौर्या शुक्रवार की अपराह्न अपने घर की छत पर कटरैन लगवाने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच जब वह स्टील की पाइप उपर चढ़ा रहा था कि तभी वह अचानक छत के बगल से जा रही 33 हजार वाट की तार से टच कर गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने आनन फानन में उसे सीएचसी सीयर ले गए। जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मृत्यु की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की तीन पुत्री व एक पुत्र है।
