अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत !


बिल्थरारोड (बलिया): शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे उभांव थाना क्षेत्र के गरगजपुर ( पशुहारी)गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम अवध पटेल पुत्र स्वर्गीय राम वृक्ष पटेल निवासी गरगजपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम अवध पटेल मोटरसाइकिल से बेल्थरारोड की तरफ से अपने गाँव लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राम अवध कुछ समय से बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे थे और लगभग एक महीने पहले खेती के कार्य से गाँव लौटे थे। उनकी शादी हो चुकी थी और वे दो बच्चों के पिता थे।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की तहकीकात कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है या नहीं।


मृतक का  फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *