भीमपुरा पुलिस ने शादी समारोह में फायरिंग कर घायल करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

भीमपुरा, बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत भीमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी समारोह के दौरान फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त शिवशंकर पुत्र मुसाफिर निवासी पिपरवता, कोपागंज, मऊ को गिरफ्तार किया गया है।
4 मई को हुई घटना में शादी के दौरान लाइसेंसी बंदूक से की गई फायरिंग में लक्ष्मण व शिवम नामक व्यक्ति घायल हो गए थे। इस मामले में धारा 109 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष मदन पटेल, उ0नि0 राहुल कुमार व टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
