तहसील अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ताओ ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानन्द अंचल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

बिल्थरारोड । तहसील के अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ता साथियों द्वारा पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानन्द अंचल जी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर ,दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया । वक्ताओं ने उनके कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि स्व अंचल गरीबो के मसीहा थे। उन्होंने तहसील, डिपो स्थापना से लेकर क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करने का करने का काम किया।इस मौके पर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली मंत्री दिनेश राजभर पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमानुल हक़ अब्बासी ,पूर्व मंत्री राशिद क़माल पाशा ,मुनेश चन्द वर्मा ,अमरजीत सिंह ,जयशंकर यादव, अहमद रज़ा ,केके यादव ,विरेन्द्र यादव ,आसिफ़, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
