तहसील गेट पर विधायक निधि से लगा आरओ प्लांट बना शोपिश

बिल्थरारोड। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शुद्ध पेयजल आरो प्लांट पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया के कार्यकाल में विधायक निधि द्वारा लगवाया गया है। जो आज तक सफेद हाथी बना हुआ है। तहसील मुख्यालय गेट पर ही शुद्ध पेयजल हेतु आरो प्लांट विधायक निधि द्वारा लगवाया गया है। विधायक द्वारा इन आरओ प्लांट का लोकार्पण तो कर दिया गया। किन्तु आज तक आरओ प्लांट में पानी पीने के लिए लगी टोटी शो पीस बनी हुई है। सम्बंधित ठीकेदार द्वारा टोटी लगाकर छोड़ दिया गया है। कर्मचारियों में आस जगी की अब शुद्ध पेयजल पीने को मिलेगा। तहसील गेट पर लगे आरो प्लांट का जहाँ पर क्षेत्रीय लोगों को शुद्ध पेयजल पीने के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ ही साथ वकील से लेकर तहसील के कर्मचारी भी तरस रहे हैं । इस सम्बंध में तहसील अधिवक्ताओं का कहना है कि शुद्ध पेयजल आरो तहसील गेट पर विधायक निधि से लगवाया गया है । किन्तु उसमे टोटी ही नही है और आरो प्लांट की मशीन कई वर्ष से खराब होने से इस भीषण गर्मी में चालू नहीं होने फरियादी और अधिवक्ता पानी के लिए परेशान रहते हैं।
