युवक ने तुर्तीपार पुल से घाघरा नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर लिया !

बिल्थरारोड। देवरिया व बलिया की सरहद को जोड़ने वाले तुर्तीपार घाघरा नदी पर बने पुल से मंगलवार के अपराहन लगभग साढ़े 12 बजे  एक युवक द्वारा पुल पर अपनी बुलेट बाइक खड़ाकर नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है।  प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना को देख होश उड़ गए।घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर चौकी और उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक की घटना की छानबीन और तलाश में जुट गई। पुलिस के अनुसार नदी में छलांग लगाने वाला युवक अपनी बुलेट गाड़ी  यूपी 54 एयू 9795  में  चाभी लगाकर छोड़ दिया था साथी अपने गमछे में आधारकार्ड लपेटकर रख दिया था। पुलिस ने युवक के आधार कार्ड के आधार पर गांव का पता करके उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। नदी में छलांग लगाकर जीवन इहलीला समाप्त  करने वाला युवक प्रिंस तिवारी 19 वर्ष पुत्र स्व0 अजय कुमार तिवारी मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मर्यादपुर का निवासी है। पुलिस युवक के शव की छनबीन जुट गई है। युवक द्वारा आत्महत्या करने को लेकर तरह- तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मौके पर जुटी मइल पुलिस
इस बुलट को छोड़ कर के कूदें प्रिंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *