बलिया: जानलेवा हमले के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

बलिया, 16 अप्रैल 2025 — गड़वार थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के पर्यवेक्षण में गठित टीम को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अमडरिया निवासी जनार्दन राम पर आज सुबह करीब 5:30 बजे राधेश्याम राम पुत्र प्रभुनाथ राम ने चाकू से हमला कर दिया था। पीड़ित के पुत्र अरविन्द कुमार भारती की तहरीर पर थाना गड़वार में मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दोपहर 1:10 बजे अमडरिया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चाकू के उपयोग की बात स्वीकार की, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

अभियुक्त के खिलाफ धारा 109(1), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र यादव व कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *