उभांव पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार, नाजायज चाकू बरामद
उभांव पुलिस ने एक वांछित पशु तस्कर अच्छेलाल पुत्र श्याम बिहारी यादव (निवासी डुमरी मठिया, थाना लार, देवरिया) को उस्मानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।
गिरफ्तारी उ0नि0 सूरज पटेल व उनकी टीम द्वारा की गई, जो चौकिया मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
इस संबंध में थाना उभांव पर मु0अ0सं0 97/2025 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
पुलिस टीम में शामिल:
- उ0नि0 सूरज पटेल
- हे0का0 आत्मा यादव
- का0 संजय यादव
- का0 मनीष जयसवाल

