बारिश बना किसानों के लिए तबाही

बिल्थरारोड ।  तेज हवा के साथ गुरुवार के अपराहन लगभग 1 बजे हुई  झमाझम बारिश से ईंट भट्ठा मालिको व् किसानों को गेंहू ,सरसो की फसल का भारी नुकसान हुआ है। कुछ किसानों का गेंहू की मड़ाई भी बाधित हो गयी है। क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत किसानों के गेंहू की मड़ाई हार्वेस्टर से अब तक हो चुकी है। किन्तु जो किसान भूसा के लिए हाथ से गेंहू की फसल की कटाई किये है या अभी कटाई नही हुई है। उनकी गुरुवार के अपराहन  हुई  बारिश के चलते  गेहूं के बोझ व खड़ी फसल भीग जाने से किसानों का गेहू की फसल की कटाई मड़ाई करने में लगभग 4 से 5 दिन का समय लगेगा।  जिससे  किसानों को पशुओं को खिलाने के लिए भूसा की भी जलालत भी झेलनी पड़ेगी। अगर इस तरह का मौसम बना रहा तो किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वही ईट भट्ठा मालिको का इस बारिश से बहुत नुकसान होगा।कच्चे ईट बारिश के कारण गल गये है। और कच्चे ईट की पथेरी भी बाधित हो गयी है। जिसके चले ईट भट्ठा मालिको को भी भारी नुकसान हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *