अज्ञात वाहन के टक्कर से अज्ञात वृद्ध की मौत
उभाँव थाना क्षेत्र के तिरनई चट्टी के समीप शनिवार की सुबह 10 बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई नजदीकी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर अन्य कार्रवाई में लग गई पुलिस के अनुसार वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है शव को देखकर के ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वृद्ध अपने किसी रिश्तेदारी में आए हुए थे उन्होंने सफेद रंग कि धोती और कुर्ता पहना हुआ था पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से इनकी पहचान कि जा रही है समाचार लिखे जाने तक इनकी पहचान नहीं हो सकी थी !

