बिल्थरारोड छठ पूजा आकर्षण का केंद्र बना कृत्रिम तालाब


बिल्थरारोड। भगवान भाष्कर की आराधना व प्रकृति ही जीवन है का सन्देश देने वाले महापर्व छठ के प्रति लोगों की लगातार बढ़ती आस्था के चलते नदियों, तालाबों, पोखरों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जनपद के छठ महापर्व पर रविवार को  नगर के ऐतिहासिक  रामलीला मैदान स्थित पोखरे को छठ महापर्व पर  भव्य सजाया गया था। लाइट  की दूधिया रोशनी में पूरा घाट जगमगा रहा था। जहाँ पर भारी संख्या में महिलाओं ने छठ पर्व में भाग लिया और पूजन अर्चन किया। वही  नगर के यूनाइटेड क्लब गली में संस्था के सदस्यों ने  एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चन के लिए का एक और नया स्थान दे दिया है। एक तरफ जहां महंगाई के चलते अन्य त्योहार पहले की अपेक्षा फीका पड़ रहा है वहीं सूर्य पर्व षष्ठी के प्रति लोगों की श्रद्धा लगातार बढ़ रही है। इस पर्व के प्रति बढ़ती श्रद्धा का आलम ये है कि शहरों, नगरों व गांवों के जलाशय, तालाबों, पोखरों आदि पर इतनी भारी भीड़ बढ़ गई है कि लोगों को पूजा अर्चना के अन्य स्थानों पर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे समय में लोक आस्था से जुड़े इस पर्व को मनाने के लिए यूनाइटेड क्लब के सदस्यों ने एक नई विचार के साथ टेंट के तिरपाल व अन्य सामानों का प्रयोग करते हुए अपने मुहल्ले में एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर दिया है। क्लब द्वारा बनाए गए इस कृत्रिम जलाशय को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी वहां इकठ्ठी हो रही है।यूनाइटेड क्लब में बने कृत्रिम जलाशय को अमृत रूप देने में दुर्गा प्रसाद जयसवाल मधु लाला, प्रशांत कुमार मंटू ,सुनील कुमार टिंकू, सनी जयसवाल,गुलाब चंद्र भोलू जायसवाल, सिंटू ,जितेन्द्र, नीलेश दीपू,विनय वर्मा, आशुतोष जयसवाल, आकाश गुप्ता, कृष्णा, शिव,गौरव,गणेश, सोनू गगन,राजा,संदीप, मंटू मल्ल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *