बोलेरो के धक्के से बन्दर गम्भीर रूप से घायल, लोगो की मदद से हुआ इलाज

बिल्थरारोड।चौकिया- नगरा सड़क मार्ग पर मंगलवार को फरसाटार गांव के समीप  टेलीफोन टावर के सामने एक बोलेरो ने सड़क पार कर रहे एक बंदर को टक्कर मार दिया।जिससे बंदर बुरी तरह जख्मी हो गया और दर्द से तड़पने लगा। इस बीच वहा से गुजर रहे समाजसेवी हसन रब्बानी व बाबर फरसाटारी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रवीण जी ने उस बंदर की हालत देखी जिसकी एक टांग पूरी तरह से टूट चुकी थी और वो बुरी तरह लहूलुहान सड़क किनारे पड़ा था। तीनों लोगों ने अपनी गाड़ी रोक बिना विलंब उसके इलाज के लिए वन विभाग और पशु चिकित्सालय को सूचना देकर त्वरित मदद की गुहार लगाई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद उस बंदर को एम्बुलेंस द्वारा पशु चिकित्सालय पहुंचा कर उसका इलाज व मरहम पट्टी कराकर उसे  वन विभाग के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *