इंडियन आर्मी में भर्ती होने के बाद जवान के प्रथम बार गृह आगमन पर फूलमालाओं से हुआ स्वागत

बिल्थरारोड। इंडियन आर्मी के पैरा स्पेशल फोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत गणतंत्र दिवस पर प्रथम बार आगमन पर अपने गांव भींटा भुआरी निवासी सत्यम कुमार यादव पुत्र विनोद मानव का रेलवे प्रांगण में फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया। देशभक्ति नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में जवान ने खुले वाहन पर सवार हो नगर भ्रमण कर जनता का अभिवादन किया । इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
