रछौली की क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्रामसभा रछौली में राज क्रिकेट क्लब रछौली के तत्वावधान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के गुरुवार को हुए फाइनल मैच में रछौली क्रिकेट क्लब की टीम ने कड़े मुकाबले में तीन विकेट शेष रहते हुए मैच को जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। फाइल क्रिकेट मैच क्रिकेट क्लब रछौली और क्रिकेट क्लब सरदोपुर के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ पूर्वमंत्री छट्ठू राम ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सरदोपुर की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 वोवर में 85 रन बनाकर आल आउट हो गयी। वही रछौली की टीम ने तीन विकेट व 4 गेंद शेष रहते हुए 86 रन बनाकर सरदोपुर की टीम को शिकस्त देते हुए फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच समाप्ति के उपरान्त पूर्वमंत्री छट्ठू राम ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। पूर्वमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के नगरा मण्डल अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज मिश्र, लल्लन राम, अजीत राज सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
