गौ तस्कर को भीमपुरा पुलिस ने भेजा जेल !

भीमपुरा। थाना क्षेत्र के लोहटा नहर पुलिया के समीप शुक्रवार की सुबह पिकअप पर लादकर गोबध के लिए जा रहे दो पशुओं सहित एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
बतादे कि एसओ मदन पटेल अपने हमराहिओं के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में लोहटा नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे कि एक पिकअप सिकरिया के तरफ से पशुओं को लाद करआ रहा था। संदिग्घ होने पर चेक किया गया तो उसमे गोबध के लिए पशुओं को लें जाया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते पिकप में लदे पशुओ सहित तस्कर को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने ले गई पूछताछ में अपना नाम थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राह्मण निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र बृजा यादव बताया। साथ ही बताया कि पशुओं को बलिया के लिए ले जा रहे थे जहां पर मोटी रकम पर बड़े व्यापारियों को बेचा जाता है। जिसके बाद पुलिस ने गायों का मेडिकल परीक्षण के बाद ग्रामीणों को सौप दिया।साथ पकड़े गए पशु तस्कर को पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम निवारण एक्ट के तहत चालान कर दिया गया साथ ही पिकअप को भी सीज कर दिया।
