कल्याण सिंह बने एग्री विजन के प्रांत सह-संयोजक: अभाविप के अधिवेशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कानपुर प्रांत के 64वें प्रांत अधिवेशन का आयोजन झांसी महानगर के रानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज में किया गया अधिवेशन के अंतिम दिन प्रांत अध्यक्ष डॉ. बृजेश मिश्रा द्वारा कानपुर प्रांत के विभिन्न आयामों की घोषणा की गई, जिसमें कृषि आयाम के तहत एग्रीविजन प्रमुख के रूप में प्रोफेसर अखिलेश सिंह, सह प्रमुख के रूप में प्रोफेसर वी. के. त्रिपाठी और प्रांत संयोजक के रूप में उत्कर्ष उपाध्याय प्रांत सह-संयोजक के तौर पर कल्याण सिंह का नाम घोषित किया गया। कल्याण सिंह, मूलतः बलिया जनपद के बिलथरा रोड स्थित ससना बहादुरपुर के निवासी हैं, उन्होंने यह भी बताया कि वह विद्यार्थी परिषद से 2014 में जुड़ने के बाद से कई दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, जिनमें पूर्व स्वाध्याय मंडल संयोजक (बांदा इकाई), पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (कानपुर प्रांत) और पूर्व कृषि विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष के रूप में उनके अनुभव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *