पटरी दुकान का किराया बढ़ाने को लेकर व्यापार मण्डल के नेतृत्व में पटरी दुकानदारों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

बिल्थरारोड । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार जायसवाल उर्फ मंटू के नेतृत्व में नगर पंचायत कमेटी बेल्थरारोड के द्वारा पटरी दुकानदारों किराया बढ़ाने के खिलाफ एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापनमें कहा गया है कि बेल्थरा रोड नगर के सड़क के किनारे आवंटित पटरिया हैं जिन पर छोटे व मझौल व्यापारी बीते 50 वर्ष से दुकानों का निर्माण कर कारोबार करके अपने जीविकोपार्जन करते आ रहे हैं। वर्ष 2023 -24 में नगर पंचायत कमेटी द्वारा पटरी किराया का रेट बढ़ा दिया गया है। आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत में विधिक प्रक्रिया का अवहेलना करते हुए मनमानी ढंग से पटरी दुकानदारों के किराया की बढ़ोतरी की गई है। नगर पंचायत की ओर से बार-बार दुकानदारों को नोटिस देकर मानसिक उत्पीड़न कर किराया जमा करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से आग्रह किया कि नियम और विधिक प्रक्रिया के तहत किराया की बढ़ोतरी करवा लिया जाए और मनमाने ढंग से बढ़ाए गए किराए को पूरी तरह से खत्म किया जाए।उपजिलाधिकारी को पत्रक देने वालों में उपाध्यक्ष तौहीद अहमद लारी, महामंत्री धर्मेंद्र सोनी, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार टिंकू, दुर्गा प्रसाद मधु लाला, उमाशंकर, देवेंद्र कुमार गुप्ता, वेदभूषण, गोपाल जी आदि शामिल रहे।
