मधुबन ढाला से सोनाडीह मोड़ तक सबसे ज्यादा अतिक्रमण है- शेख एजाजुद्दीन

बिल्थरारोड। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध चले बुलडोजर को लेकर समाजसेवी शेख एजाजुद्दीन ने कहा कि सबसे ज्यादा अतिक्रमण मधुबन ढाला से लेकर सोनाडीह मोड़ तक इस सड़क पर है। उन्होंने कहा  इस सड़क पर  अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ बुलडोजर चलना चाहिए। साथ ही सड़क से सटे बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसके चलते  भीड़ होने पर आमजन को आवागन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *