अवैध रूप से संचालित अस्पताल की जांच करने पहुँची एसीएमओ और नोडल अधिकारी को वैरँग वापस लौटना पड़ा

बिल्थरारोड ।  क्षेत्र में अनाधिकृत रुप से संचालित प्राईवेट नसिंग होग एवं अस्पतालों पर जांच के लिए शुक्रवार को जिले से पहुंची नोडल अधिकारियों की टीम को अस्पताल बन्द होने से बैरंग वापस होना पड़ा।सूत्रों की माने तो जिले के सम्बंधित बाबू द्वारा टीम के पहुँचने की सूचना दे दी जाती है। और अवैध रूप से संचालित अस्पताल के सटर बन्द हो जाते है। स्थानीय सीएचसी सीयर पर शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पद्मावती गौतम ने पत्रकारों के सवालों के जबाब में बोली कि जिनके यहां जांच करनी थी उनके अस्पताल बन्द मिले। पत्रकारों के सवालों के जबाब में नोडल अधिकारी डा. योगेन्द्र दास स्थानीय स्तर पर पंजीकृत अस्पतालों की सूची नही बता सके। उन्होने कहा कि यहां पर रिकार्ड मौजूद नही है। टीम द्वारा बीते दिनों शिकायत के आधार पर अनाधिकृत अस्पतालों पर छापामारी में पकड़े जाने के सवालों पर डा. गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देश प्राप्त है कि अवैध रुप से संचालित अस्पताल पाये जाने पर उन्हें नियमानुसार पंजीकृत कराया जाय। उन्होने यह भी कहा कि अगले नवम्बर माह में अनाधिकृत अस्पतालों की जांच अभियान बनाकर की जायेगी।यहां हर आदमी के जुबान पर चर्चा है कि विभागीय अधिकारियों की सांठ-गांठ से अनाधिकृत रुप से अवैध अस्पताल संचालित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *