हरियाणा में भाजपा सरकार बनने पर भाजपाईयों ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया


बिल्थरारोड। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा द्वारा सरकार बनाने के संकेत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा नेत्री रीना राव की अगुवाई में भाजपाइयों ने मंगलवार को मतगणना में आयी भाजपा की बहुमत के रुझान को लेकर नगर के रेलवे चौराहे पर आतिशबाजी कर भाजपा की जीत का जश्न मनाते देखें गए। रुझानों में भाजपा की सरकार बनता देख भाजपा नेत्री रीना राव ने कहा कि यह भाजपा की नीतियों की जीत है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के मामले में किसी से भेदभाव नहीं किया। यही कारण है कि है कि हरियाणा की जनता जनार्दन ने एकबार फिर भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।उधर चुनाव परिणाम देखने के लिए लोग टीवी चैनलों से जुड़े रहें। इस दौरान जब जब भाजपा की सीट बढ़ती नजर आती समर्थक जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आए। हरियाणा में सरकार बनने को लेकर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। इस मौके पर विश्राम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, चुन्नू सिंह, विनय सिंह, परमेश सिंह, भुवाल सिंह, बिट्टू सिंह आदि शामिल रहे।
