पत्रकार स्व0 हरिलाल सिंह मृदुभाषी व मिलसार थे


बिल्थरारोड। पत्रकार स्व0 हरिलाल सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार शाम को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारो व समाजसेवियो ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि स्व0 हरिलाल सिंह बहुत सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। हर समय पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों की मदद करने का काम करते थे। आज हम लोगो के बीच मे उनकी कमी खल रही है। इस मौके पर पत्रकार शिवकुमार हेमकर, अभयेश मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद यादव, नीलेश मद्धेशिया, उमेश बाबा, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर, विनोद कुमार जायसवाल पप्पू, जसुराम राजभर, कमलेश मद्धेशिया, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।
