युवक की सांप काटने से मौत

बिल्थरारोड। क्षेत्र के हल्दीरामपुर ग्राम सभा मे एक 35 वर्षीय युवक की जहरीला सांप काटने से मौत। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दीरामपुर गांव निवासी सुजीत गोड़ 35 वर्ष पुत्र देवीलाल गोड़ बुधवार की सुबह किसी कार्य से घर से बाहर निकल रहा था। दरवाजे पर अचानक जहरीले सांप के ऊपर पैर पड़ गया। सांप ने सुजीत के पैर में काट लिया। आनन फानन में परिजनों ने सीएचसी सीयर लाया जहाँ डॉक्टर ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुजीत का एक लड़की और दो लड़के है। जिनकी उम्र सात वर्ष से नीचे ही है। पत्नी और बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है।
