किसानों की जमीन का रेट नही बढ़ा तो होगा आंदोलन- सांसद रमाशंकर राजभर

बिल्थरारोड। ।NH 727नवलपुर सिकंदरपुर मार्ग में पडने वाले गांवों का सर्किल रेट न बढ़ाना किसानों के साथ अन्याय समाजवादी पार्टी के सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने डी एम बलिया, डी एम देवरिया से बात कर विरोध जताते हुए किसानों की जमीन का उचित रेट देने की मांग किया। सांसद ने कहा कि जब दोनों जनपदों के सभी ग्रामों का सर्किल रेट एक अगस्त 24 से बढ़ाया गया तो फिर NH727 में पड़ने वालों गांवों का सर्किल रेट न बढ़ाना समझ से परे है,सरकार किसानों के निकल रही जमीन का वर्तमान सर्किल रेट पर भुगतान नहीं करना चाहती जिसमें सर्किल रेट बढ़ाते समय उक्त गांवों का पुराना सर्किल रेट पर रखी ताकि किसानों का बढ़े सर्किल पर मुआवजा न देना पड़े यह किसानों के साथ धोखा है।मामला गंभीर है रेट नहीं बढ़ा तो मुझे आंदोलन में किसानों के साथ खुद उतरना पड़ेगा।
