दिव्यांगजन को लाभान्वित करने हेतु 30 अगस्त को ब्लाक में आयोजित होगा शिविर
आगामी 30 अगस्त को क्षेत्र पंचायत – सीयर के परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं / कार्यक्रमों से दिव्यागजनों को लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल,व्हीलचेयर ,वैशाखी,श्रवण यंत्र ,वाकर समेत विभिन्न उपकरण प्रदान करने हेतु चिह्नित किया जाएगा साथ ही इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग दंपत्ति का शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पोलियो पीड़ित दिव्यांगजनों को निशुल्क करेक्टिव सर्जरी तथा ए ई एस/जेई रोग से पीड़ित दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण प्रदान करने हेतु ,दिव्यांगता प्रमाण पत्र ,पेंशन योजना समेत दुकान लाभांकन योजना से लाभान्वित करने हेतु चिह्नित किया जाएगा।
इस संदर्भ सीयर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख श्री आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ये शिविर क्षेत्र के दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने इस शिविर को दिव्यांजनों के सशक्तिकरण के दिशा में बड़ा कदम बताते हुए पात्रों के अधिक से अधिक संख्या में उचित दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की।
