काशी गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया बलिया के लाल को बिल्थरा रोड में भव्य स्वागत!

बिल्थरारोड। गलेमर्स प्रोडक्शन के बैनर तले , स्थानीय नगर निवासी व श्रेयन इंजीनियरिंग एण्ड फायर सेफ्टी कालेज वाराणसी के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया को वाराणसी में काशी गौरव अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया काशी गौरव अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद  शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।  पहली बार गृह नगर पहुँचने पर लोगो ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। ज्ञात हो कि काशी गौरव अवॉर्ड इनको अपने कार्य अग्नि-सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है| अवार्ड से सम्मानित होने के बाद से नवल मद्धेशिया ने कहा कि मेरा सपना है कि मेरे संस्था से जुड़ा हुआ कोई भी छात्र बेरोजगार नहीं रहेगा हजारों छात्रों को हमारी संस्था ने रोजगार के सुनहरे अवसर दिया है  स्वागत करने वालो में अजित, विनय, सत्यम,दीपु ,मंटू, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *