बड़े मंगलवार के अवसर पर एम एम डी ग्रुप ऑफ इंस्टीटीयूशन ससना बहादुरपुर के तत्वावधान में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।


बिल्थरारोड। क्षेत्र के अखोप स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर पर बड़े मंगलवार के अवसर पर एम एम डी ग्रुप ऑफ इंस्टीटीयूशन ससना बहादुरपुर के तत्वावधान में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। एम एम डी ग्रुप के संस्थापक आरएन सिंह और चेयरमैन प्रतिकराज सिंह के देखरेख में बड़े मंगलवार के सुअवसर पर हनुमान जी का भव्य पूजन अर्चन करने के उपरांत चना ,कोहड़ा की सब्जी और पूड़ी, बनिया के लजीज व्यंजन के रूप में हनुमान मन्दिर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना किया। एम एम डी स्कूल के संस्थापक और चेयरमैन ने स्वयं अपने हाथों से लोगो को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर एम एम डी स्कूल के प्रिंसिपल वेद प्रकाश तिवारी, राजन सिंह, चुन्नू सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, ब्रह्मदेव तिवारी, रामाशंकर यादव उर्फ बाउल, मिट्ठू सिंह आदि सहित स्कूल स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
